दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रमाशंकर सिंह गोंड को निर्विरोध विजयी घोषित कर निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। मंगलवार को दुद्धी ब्लॉक सभागार में रमाशंकर पुत्र रज्जू निवासी रजखड़ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रवण सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मनोज सिंह बबलू व राजन चौधरी के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार चौबे व नागेंद्र राम ने बताया कि 20 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक नामांकन की अंतिम तिथि थी। रमाशंकर का आवेदन फार्म सही पाया गया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर मनीष जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमाशंकर को माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा जीत की मिठाई बांटी।