बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत राजकीय आदर्श कंपोजिट विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा रहे तथा अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांग बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। केंद्र सरकार द्वारा ‘विकलांग’ के स्थान पर ‘दिव्यांग’ शब्द देना सम्मान का प्रतीक है और दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि उपकरणों के बिना दिव्यांग बच्चों का पुनर्वास संभव नहीं है।
जिला समन्वयक सुजीत कुमार मौर्य ने बताया कि एलिम्को कानपुर के सहयोग से चयनित बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, ब्रेल किट, कान मशीन सहित कुल 381 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेश तिवारी ने किया।
जिला ब्यूरो – प्रवीण जैन
—
ललितपुर।

जिला ब्यूरो प्रवीण जैन