अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
चिचोली। नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी में दुर्गादास चौक से शनिचर पुरा पुलिया तक नवनिर्मित सीसी रोड का7 जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। लगभग 7 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनी इस सड़क से क्षेत्रवासियों को उबड़-खाबड़ रास्तों से निजात मिलेगी।
विधि-विधान से हुआ शुभारंभ लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय एवं उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा संजय आवलेकर वरिष्ठ भाजपा अनिल सिह कुशवाह सहित पार्षदों ने पूजा-अर्चना कर और फीता काटकर मार्ग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया।
सड़क मरम्मत मद से हुआ निर्माण नगर परिषद द्वारा यह मार्ग सड़क मरम्मत मद के अंतर्गत तैयार किया गया है। 150 मीटर लंबी इस सीसी रोड के बनने से दुर्गादास चौक से शनिचर पुरा पुलिया के बीच का संपर्क बेहतर होगा। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए परिषद निरंतर संकल्पित है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा नेता शंकराव चढ़ोकार, आशुतोष बाली मालवीय, पार्षद श्रीमती ज्योति जीवन पानकर, श्रीमती मोहनी जैन, श्रीमति,प्रियंका शुक्ला पार्षद उमेश पेठे, सोसायटी अध्यक्ष मुकेश मालवीय, वरिष्ठ नागरिक प्रदीप शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, गोलु जैन और श्याम राठौर सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।