दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बीड़र के बांध के समीप मैदान पर बृहस्पतिवार को आयोजित कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बघाडू की टीम ने बीड़र को 13 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर बीड़र के कप्तान कृतिमान ने पहले क्षेत्ररक्षण चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए बघाडू ने 15 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीड़र 14.5 ओवर में 9 विकेट पर 104 रन ही बना सकी।विशिष्ट अतिथि हेमंत सिंह ने विजेता बघाडू को शील्ड व 18,500 रुपये तथा उपविजेता बीड़र को शील्ड व 11,500 रुपये का पुरस्कार दिया। सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार भी मिला। निर्णायक शुभम पटेल व राजू कुशवाहा रहे, कमेंट्री हिमांशु पटेल (बंटी) ने की तथा स्कोरिंग विराट कुशवाहा ने संभाली।
इससे पूर्व फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरीराम चेरो का आयोजन कमेटी ने माल्यार्पण से स्वागत किया। संबोधन में उन्होंने आयोजकों की सराहना किया और लोगो को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तथा कमेटी को 5,100 रुपये का सहयोग दिया।
उन्होंने मैदान की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की तथा विधायक बनने पर 10 लाख रुपये से समतलीकरण व मंच निर्माण का वादा किया, ताकि यहां अंतरराज्यीय टूर्नामेंट हो सके। बोले, ‘मैं विधायक रहूं या न रहूं, आपके दुख-सुख में हमेशा साथ रहूंगा।संचालन अंगद सिंह कुशवाहा ने किया।
मौके पर हेमंत सिंह (समाजसेवी), पूर्व प्रधान नारद पटेल, रजनीश पटेल, जयसंत कुशवाहा उपस्थित रहे।