Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
वाराणसी भारत एक बार फिर विश्व मंच पर नया इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश पुलिस के सम्मान और गौरव को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा ‘पुलिस प्रतीक’ (Police Badge) तैयार कर अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चित्रकार और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. नेहा सिंह ने देश को एक और वैश्विक उपलब्धि की दहलीज पर खड़ा कर दिया है।
डॉ. नेहा सिंह द्वारा निर्मित यह भव्य पुलिस बैज 3 मीटर × 2.4 मीटर आकार का है, जो वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की रास अल खैमा पुलिस के नाम दर्ज रिकॉर्ड से लगभग दोगुना बड़ा है। अभी तक दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बैज का रिकॉर्ड 1.54 मीटर × 1.15 मीटर आकार के प्रतीक के नाम है।डेढ़ साल की मेहनत, जरी कढ़ाई से सजी अनूठी कलाकृति इस ऐतिहासिक कलाकृति को पूरा करने में लगभग एक वर्ष छह महीने का समय लगा है। करीब 3.2 किलोग्राम वजन वाले इस विशाल प्रतीक को पारंपरिक और अत्यंत जटिल जरी कढ़ाई तकनीक से तैयार किया गया है, जो उत्तर प्रदेश की समृद्ध कलात्मक विरासत को भी दर्शाता है।
सात वर्ष पुरानी परिकल्पना, IG किरण एस. का मार्गदर्शन इस अभूतपूर्व कार्य की परिकल्पना और मार्गदर्शन लखनऊ रेंज के वर्तमान IG किरण एस. (IPS) द्वारा करीब सात वर्ष पूर्व दिया गया था, जिसे अब साकार रूप मिला है।
इस विश्वस्तरीय कलाकृति का विमोचन रविंद्रजायसवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश, एवं पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल (IAS), पुलिस कमिश्नर वाराणसी द्वारा पुलिस लाइन वाराणसी में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
डॉ. नेहा सिंह ने कहा, “यह कलाकृति केवल एक विश्व रिकॉर्ड का प्रयास नहीं है, बल्कि हमारे पुलिस बल के त्याग, समर्पण और सेवा भावना के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह उत्तर प्रदेश की कला और खाकी के गौरव का संगम है।”
इस उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यदि यह रिकॉर्ड मान्यता प्राप्त करता है, तो यह न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण होगा, जब पुलिस सम्मान से जुड़ा सबसे बड़ा वैश्विक कीर्तिमान भारत के नाम दर्ज होगा।