गोण्डा। विकासखंड पण्डरी कृपाल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दरियापुर हरदौपट्टी में इंडियन टीवी न्यूज़ की टीम जांच करने गई देखी सच्चाई । सरकारी धन के दुरुपयोग किया है कि ऐसे ग्राम पंचायत में बिना किसी विकास कार्य को कराए ही सरकारी योजनाओं की धनराशि निकाल ली गई। इस कथित अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है ,कि कभी भी ग्राम पंचायत भवन नहीं खुलता है पंचायत सहायक घर पर बैठकर सरकारी धन का निकासी कर रही है और ना ही सार्वजनिक शौचालय बना तो है पर गांव वालों के लिए नहीं खोला गया है ,और ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिन कार्यों को कागजों में पूर्ण दिखाकर भुगतान किया गया, वे धरातल पर कहीं नजर नहीं आते। न तो निर्माण कार्य हुआ और न ही किसी योजना का लाभ जनता तक पहुंचा। इसके बावजूद संबंधित मदों में लाखों रुपये की निकासी दर्शा दी गई, जो सीधे तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करती है। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह जाएंगी। इस संबंध में जब जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया कोई जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों की मांग है कि उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सरकारी धन की लूट पर रोक लग सके।