जनपद श्रावस्ती:- पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री अंकुर वर्मा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती मय पुलिस टीम द्वारा थाना मल्हीपुर पर पर दि0- 29.01.2026 को पंजीकृत मु0अ0स0-19/2026 धारा 319(2),318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना के दौरान प्रकाश मे आये अभियुक्त को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त 01 पल्सर मोटर साईकिल, 01 मोबाईल फोन वीवो कम्पनी, वायोमैट्रिक डिवाईस, 01 कनेक्टर, 04 आधारकार्ड व 4750 रुपये नगद बरामद कर धारा-317(2) वीएनएस व 66(डी) आईटी एक्ट की वृद्धि कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
अपराध करने का तरीका –
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त खुर्शीद आलम पुत्र मो० हनीफ निवासी रंकीनपुरवा, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती ने बताया कि वह UP Pension Scheme की वेबसाइट से वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन लाभार्थियों की सूची निकालकर संबंधित गाँवों का चयन करता था। स्वयं को समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बताकर ग्राम प्रधानों के माध्यम से बुजुर्गों को एकत्र कर ई-केवाईसी के नाम पर उनके अंगूठे बायोमेट्रिक डिवाइस से लगवाता था तथा FINO Mitra App के जरिए उनके खातों से धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था।
अभियुक्त द्वारा ग्राम भेलागांव एवं फत्तेपुर बनगई में लगभग 35 से 40 लाभार्थियों से धोखाधड़ी कर कुल करीब *₹1,01,000* की अवैध धनराशि निकाली गई, जिसे उसने अपने अन्य खातों/वॉलेट में ट्रांसफर कर खर्च कर दिया।
दिनांक गिरफ्तारी को भी अभियुक्त अपनी मोटरसाइकिल से आसपास के गाँवों में इसी प्रकार धोखाधड़ी करने की नीयत से घूम रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. खुर्शीद आलम पुत्र मो0 हनीफ नि0- रंकीनपुरवा दा0 कोलाभार मझगवा थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
गिरफ्तारी का स्थान
साईफन पुल के पास भगवानपुर भैसाही
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0-112/2020 धारा-323,324,504 भादवि थाना इकौना
2.मु0अ0स0-265/2023 धारा- 201,302,34 भादवि थाना गिलौला
3.मु0अ0सं0- 19/2026 धारा-319(2),318(4),317(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट थाना मल्हीपुर
गिरफ्तारी टीम
1.उ0नि0 श्री शैलेश कुमार थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
2.उ0नि0 श्री अनीष गोंड
3.हे0कां0 मनोज यादव
4.हे0कां0 ज्ञानेन्द्र कुमार यादव
इंडियन टीवी न्यूज़ दिनेश श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल