सहारनपुर
नानौता:-बरसों पहले गुस्से में की गई चोरी का पछतावा 45 साल तक सताता रहा और आखिर कार एक दिन हिम्मत जुटाकर चोरी की गई वस्तु लोटाई और क्षमा मांगी ग्राम जडौदा पांडा निवासी नरेश त्यागी पुत्र बिसम्बर त्यागी ने नानौता पूर्व सभासद अनीस कुरैशी के निवास पर पहुंच कर अपनी गलती पर क्षमा मांगी और बताया की अबसे करीब 45 साल पहले आपके पिता सगीर घोडा बग्गी चलाया करते थे जोकि नानौता से जडौदा पांडा आते जाते थे जब वह जडौदा आते तो वह अपने घोड़े को बग्गी से अलग छोड़ देते इसी दौरान उनका घोडा मेरे खेत में घुस गया और मेरी फसल खाने लगा मेने घोड़े को पकड़ा और उसके गले में बन्धी टाल्ली यानि घन्टी निकाल ली.में गुस्से में उसके गले से टाल्ली निकाल कर ले गया और घर जाकर दीवार पर टंगा दी.उस दिन से आज तक जब भी मेरी नज़र उस दीवार पर लटकी टाल्ली पर जाती तो मुझे उस समय घोड़े के गले से चुराई गई टाल्ली पर पछतावा होता रहा.मे जब भी कभी नानौता आता तो घोड़े के मालिक का नाम पता जानना चाहा मगर मुझे पता नही चला.और आखिर कार आज मुझे पता चला तो में अपनी की गई गलती पर क्षमा मांगने व घोड़े की टाल्ली लौटाने आ गया.लेकिन मुझे यहां अकार पता चला सगीर अब इस दुनिया में नही रहे जिसका मुझे दुःख हुआ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़