सहारनपुर के प्रतिष्ठित Medigram – The Super Speciality Hospital ने आज मानवता की सेवा में अपने गौरवशाली 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष ‘सिंहवलोकन’ समारोह का भव्य आयोजन किया। यह समारोह न केवल अस्पताल की एक दशक की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि सहारनपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के प्रति अटूट विश्वास और भविष्य के आधुनिक संकल्पों का संगम भी रहा।
पाइनवुड स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में राजनीति, समाजसेवा और चिकित्सा जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुम्बर, उमर अली खान, देवेन्द्र निम, एमएलसी शाहनवाज खान और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन समाज सेवी महेंद्र तनेजा विवेक मनोचा सुरेंद्र मोहन चावला पाली कालड़ा संजय मिड्ढा ताज होटल के सरदार टोनी शीतल टंडन सहारनपुर जैन समाज अध्यक्ष राजेश कुमार जैन पत्रकार अनिल भारद्वाज शैलेश सक्सेना सुहेल गौर पुरुषोत्तम सैनी शमीम अहमद पार्षद गौरव जैन नीरज शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति सहित जनपद सहारनपुर के लगभग सभी डाक्टर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अप्रवासी भारतीय उद्योगपति अजय गुप्ता की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
साथ ही आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीन शर्मा, अपर नगर आयुक्त प्रदीप यादव और शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं उद्योगपतियों ने मेडिग्राम की इस सफल यात्रा को सराहा।
डॉ. अजय सिंह का संबोधन: “हमारा संकल्प—विश्वास और तकनीक” इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए मेडिग्राम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने अपनी भावनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा
29 जनवरी 2016 से शुरू हुआ यह सफर आज 2026 में एक नए मुकाम पर खड़ा है। इन 10 वर्षों में हमने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हमारा विजन हमेशा स्पष्ट रहा—रोगी का विश्वास जीतना। मेडिग्राम आज जहां है, उसका श्रेय हमारे उन असंख्य शुभचिंतकों, मार्गदर्शन देने वाले बुजुर्गों और विशेष रूप से हमारे उस स्टाफ को जाता है, जिसमें माली और सफाई कर्मचारी से लेकर नर्सिंग और डॉक्टर्स तक शामिल हैं।
डॉ. सिंह ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में मेडिग्राम कैंसर केयर, रोबोटिक सर्जरी, एआई (AI) आधारित उपचार और प्रिवेंटिव मेडिसिन की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉक्टर और मरीज के बीच ‘ट्रस्ट’ (विश्वास) और ‘संवाद’ ही चिकित्सा का आधार है और अस्पताल इसी विजन के साथ आगे बढ़ेगा। उनका कहना था, हमारा मोटो है—’We Care, He Cures’ हम सेवा करते हैं, स्वस्थ ईश्वर करता है
रुद्राक्ष वृक्ष: विकास और अटूट विश्वास का प्रतीक समारोह का मुख्य आकर्षण एक विशेष ‘स्मृति वीडियो फिल्म’ रही, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। इस फिल्म में अस्पताल की 10 साल की यात्रा को एक रुद्राक्ष वृक्ष के माध्यम से दिखाया गया। यह वही वृक्ष है जिसे 2016 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने अस्पताल परिसर में रोपा था। आज वह पौधा एक विशाल और सुदृढ़ वृक्ष बन चुका है, जो इस बात का प्रतीक है कि कैसे मेडिग्राम ने अपनी जड़ों को गहराई से जमाया और आज अपनी सेवाओं की छाया से हजारों मरीजों को राहत दे रहा है
भविष्य का संकल्प: चिकित्सा में नई क्रांति अपने अगले दशक की शुरुआत करते हुए मेडिग्राम ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को अंगीकार करने का संकल्प लिया है। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता अब डिजिटल हेल्थकेयर, बेहतर नर्सिंग सेवाओं के विस्तार और ऐसी तकनीकों को लाने की है जिनसे मरीजों को इलाज के लिए बड़े महानगरों की ओर न भागना पड़े। डॉ. अजय सिंह ने यह भी संकेत दिया कि मेडिकल एजुकेशन और पैरामेडिक्स ट्रेनिंग के क्षेत्र में भी संस्थान अपनी भूमिका को और सशक्त करेगा।
मेडिग्राम का यह 10वां स्थापना दिवस केवल एक जश्न नहीं, बल्कि सहारनपुर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति का आह्वान है। यह समारोह सेवा, समवेदना और समर्पण की उस भावना को पुनर्जीवित करता है, जो पिछले एक दशक से इस संस्थान की पहचान रही है।
अंत में मेडिग्राम के निदेशक डॉक्टर अजय सिंह उनकी पत्नी रीटा सिंह डॉक्टर रवि जैन डाक्टर शरद अग्रवाल और डाक्टर रवि ठक्कर ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़