सहारनपुर बिहारी गढ़
घाड क्षेत्र के सभी गांवों में संत शिरोमणी गुरु रविदास जयंती बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ धूम-धाम से मनाई गई, गांव खुशहालीपुर स्थित रविदास मंदिर में सुधीर प्रकाश सैनी (ग्राम प्रधान बादशाहपुर) और अंकुश सैनी ने बतौर यजमान बनकर पूजा पाठ में हिस्सा लिया और गुरु रविदास जी के आदर्शो को अपने जीवन में उतार कर आत्मसात करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान सुधीर प्रकाश सैनी ने कहा कि देश में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी जैसे संत महापुरुष हुए जिन्होंने ईश्वर में आस्था रखते हुए वह कर दिखाया जो संभव नहीं था, हमें उनके जीवन से *”कर्म ही पूजा”* का संदेश मिलता है, ऐसे महान संतों के जीवन से अच्छे संस्कार और परम्पराओं का सही ढंग से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर ठेकेदार कबूल सिंह, मांगेराम सैनी, सुभाष चंद्र, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, सोनी कुमार, प्रदीप कुमार आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़