वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट। इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।।
चौबेपुर। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को कादीपुर फ्लाइओवर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने चंद्रावती घाट के पुनर्विकास कार्यों, न्यूरोपैथी सेंटर और पंचकर्म हट के कार्यों का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कादीपुर फ्लाइओवर के फिनिशिंग से जुड़े शेष कार्यों को 20 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश सेतु निगम को दिए। उन्होंने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।।