उरई(जालौन):
एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने राजीव कुमार शर्मा को उरई नगर का नया क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि उरई सीओ सिटी का पद पूर्व क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त चल रहा था। अब इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को क्षेत्राधिकारी लाइन के पद पर तैनात रहे राजीव कुमार शर्मा को सौंपा गया है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश