बुलंदशहर, खुर्जा । नेशनल हाईवे-34 पर कैलाश कट के पास सोमवार सुबह दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अखिल विश्व गायत्री परिवार के पांच वरिष्ठ सदस्यों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत पास के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य सोमवार सुबह लगभग 8:00 बजे अलीगढ़ से कार द्वारा बुलंदशहर में आयोजित ‘शिक्षक गरिमा सम्मेलन’ में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही उनकी गाड़ी एनएच-34 पर खुर्जा स्थित कैलाश कट के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही अर्टिका कार ने लापरवाही से चलाते हुए गाड़ी में ज़ोरदार टक्कर मार दी।हादसे में घायल हुए लोग:
जगदीश सिंह कुशवाहा (82 वर्ष) – पुत्र अयोध्या कुशवाहा (जोन प्रभारी, आंवलखेड़ा) – हाथ में फ्रैक्चर की आसंका है । विजय पाल सिंह बघेल (73 वर्ष) – पुत्र बाबूलाल (निवासी: गायत्री शक्तिपीठ, आंवलखेड़ा, आगरा) – हाथ में फ्रैक्चर की आसंका है । सुखवासी लाल वानप्रस्थी (76 वर्ष) – पुत्र लल्लू प्रसाद (निवासी: आंवलखेड़ा)।
राजकुमार भृगु (62 वर्ष) – पुत्र सुंदर लाल (शांतिकुंज, हरिद्वार) – फ्रैक्चर की आशंका। रामपाल सिंह (66 वर्ष) – पुत्र मुंसे सिंह (निवासी: आंवलखेड़ा, आगरा)। वही अमित राघव – पुत्र सोमवीर सिंह राघव (निवासी: ग्राम रानायच, अर्टिका कार चालक) भी घायल है । दुर्घटना की खबर मिलते ही श्री वेद माता शक्तिपीठ खुर्जा के सदस्य मुकेश चंद शर्मा और सत्य देव शर्मा तुरंत अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल जाना। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर किनारे करवाया, जिससे यातायात सुचारू हो सका। फिलहाल पुलिस मामला आगे की वैधानिक कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है।