दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में मंगलवार सायं करीब सात बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सेमर के पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आईं व एक सुरक्षित रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, सरमोद (34), पुत्र बलवंत निवासी खोखा थाना हाथीनाला, बाइक पर सवार तीन लोग कटौली गांव में अपने भाभी के घर से झारो गांव अपनी बहन के घर जा रहे थे। अंधामोड़ से आगे सेमर टोला में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सेमर के पेड़ से टकरा गई। बाइक पर बीच में बैठे सरमोद के बड़े भाई के पुत्र शिवम (14), पुत्र विनोद निवासी खोखा को मामूली चोटें आईं। वहीं, बहन का बेटा राजेश निवासी झारो पूरी तरह सुरक्षित रहा।
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां डॉ. सुनील के देख रेख में उनका इलाज जारी है।