ज़ाकिर ज़ंकार|आहवा
डांग जिले के वघई पुलिस स्टेशन ने पिछले एक वर्ष से फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। सरकारी अनाज गोदाम के पास से अनाज से भरे ट्रक चोरी के मामले में शामिल मेफूज़ अब्दुलहई खान (उम्र 24), निवासी अलावलपुर, उत्तर प्रदेश को सूरत ग्रामीण के पलसाणा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
नायब पुलिस अधीक्षक श्री के.आर. डिमरी के मार्गदर्शन तथा पुलिस निरीक्षक वी.के. गढ़वी के नेतृत्व में तकनीकी और ह्यूमन सोर्स की मदद से आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी महाराष्ट्र के नाशिक जिले के देवला पुलिस स्टेशन में दर्ज मक्का चोरी के एक अन्य मामले में भी वांछित था। इस प्रकार दो मामलों में वांछित आरोपी को पकड़कर वघई पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।