दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
दुद्धी बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी की बैठक कचहरी के राजेंद्र प्रसाद सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी सहयोगी अधिवक्ता बंधुओं ने भाग लिया तथा 2025-26 सत्र के होने वाले एसोसिएशन चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई।
कमेटी ने निर्णय लिया है कि 5 फरवरी तक सभी अधिवक्ताओं की सूची उपलब्ध करा दी जाए, ताकि चुनाव की तिथि घोषित की जा सके। बैठक में निर्वाचन अधिकारी के रूप में कृष्ण कुमार एडवोकेट, बिहारी लाल एडवोकेट, जयप्रकाश तिवारी एडवोकेट और देवीशरण अग्रहरि एडवोकेट उपस्थित रहे।
यह जानकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद जायसवाल एडवोकेट ने जारी की है।