इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर मोहम्मद इकराम
भागूवाला में जनसमर्थन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भागूवाला के पूर्व प्रधान अब्दुल हई अंसारी के आवास पर हुई, जिसमें क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता मुफ्ती आसिफ साहब ने की, जबकि निजामत मौलाना खालिद ने निभाई,
बैठक में श्यामिवाला के पूर्व प्रधान शमशीद अहमद, सराय आलम के प्रधान शहज़ाद अहमद, मंडावली के पूर्व प्रधान वाजिद मकरानी, पूर्व प्रधान साबू, मोहनपुर के पूर्व प्रधान इसरार अहमद, मन्नू मंसूरी, शमीम मंसूरी, आफताब, शमीम अंसारी, अब्दुल समी, इमरान, जीशान अहमद, फैजान अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद आज देश के उन गिने-चुने नेताओं में हैं जो बिना डरे, बिना झुके संविधान, सामाजिक न्याय और दबे-कुचले वर्गों के हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी बेबाक और संघर्षशील राजनीति ने युवाओं और आम जनता में नई उम्मीद जगाई है।
बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव में आज़ाद समाज पार्टी साहनपुर से चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी को टिकट देती है, तो क्षेत्र की जनता एकजुट होकर उन्हें विधायक बनाकर विधानसभा भेजेगी। वक्ताओं का कहना था कि खुर्शीद मंसूरी ही ऐसे जननेता हैं जो ईमानदारी से क्षेत्र का विकास करा सकते हैं।
बैठक में वर्तमान विधायक पर भी तीखा हमला बोला गया। लोगों ने आरोप लगाया कि बीते 15 वर्षों में वर्तमान विधायक ने जनता को केवल छलने का काम किया है और विकास पूरी तरह ठप रहा। बैठक के अंत में क्षेत्र में बदलाव और मजबूत नेतृत्व लाने का संकल्प लिया गया।