ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन
कसौली उपमंडल के जुब्बड़ गांव में नेहरू युवा क्लब जुब्बड़ द्वारा वीएमएच मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का जुब्बड़ के पॉपुलर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में बैकुंठ रिसोर्ट की और से महाप्रबंधक रवि गुरुंग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि रवि गुरुंग ने अपने संबोधन में आयोजकों को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन करने पर बधाई दी और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने ग्रामीण आंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के प्रयास की सराहना की और युवाओं को खेल व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से ऊर्जा सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने आयोजक समिति को अपनी तरफ से 5100 रुपए की राशि और बैकुंठ रिसोर्ट के मालिक इक़बाल सिंह जोली की ओर से 7100 रुपए की राशि भेंट की।
आयोजक समिति के सदस्य मोहित कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 40 टीमें भाग ले रही है। इस दौरान आयोजक समिति के सभी सदस्य परविंदर कंवर, हरीश, जितेंद्र,भानू, राहुल,भरत,धीरज, रिंकू उपस्थित रहे।