दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों घायल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाए गए, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों में सुरेश (55) पुत्र गंगाराम और कमलेश कुमार (24)पुत्र स्व. मदन, दोनों निवासी पिपरी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों दुद्धी रिश्तेदारी से घर पिपरी लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे उनकी बाइक को दुम्हान गांव के मोड़ पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मारी।
स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस में सवार कराया और सीएचसी दुद्धी ले जाया।जहां उनका इलाज चल रहा है।हादसे में सुरेश कुमार को चेहरे पर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है जबकि कमलेश कुमार हाथ में चोटे आई है ।
पिकअप चालक मौके से फरार है ।