रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा| कलयुग के प्रधान देवता हनुमान जी जो सब की रक्षा करते हैं भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज के मंदिर में स्थित पंचमुखी हनुमान जी की स्थापना की 14वीं वर्षगांठ आज धूमधाम के साथ महंत राम किशोर दास शास्त्री के सानिध्य में मनाई गई तथा विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया,
भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज के मंदिर में आज से 14 वर्ष पूर्व पंचमुखी हनुमान जी की स्थापना हुई थी आज उनकी 14 वी वर्षगांठ धूमधाम से बनाई गई जो महंत राम किशोर दास शास्त्री के सानिध्य में हरनाम सिंह चौहान द्वारा समूची व्यवस्था की गई हनुमान जी का श्रृंगार किया गया हवन आयोजित हुआ जिसमें आहुतियां दी गई वेद मंत्रों से,,महंत रामकिशोर दास शास्त्री ,पुजारी प्रमोद मिश्रा एवं पंडित राम अवतार शुक्ला जी के द्वारा बेद मंत्र पढ़े गए हवन में आहुतियां हरनाम सिंह चौहान, शिव प्रताप सिंह चौहान, सरोज चौहान, प्रबल प्रताप सिंह चौहान ,नम्रता चौहान, प्रांजल सिंह चौहान, अंतरा चौहान,, वशिष्ठ चौहान, अनन्या चौहान, अतुल प्रताप सिंह भदोरिया, हनी सिंह तोमर, ब्रजराज सिंह तोमर आदि के द्वारा दी गई तथा विश्व शांति की कामना की गई इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों विप्र बंधुओ ने तथा हजारों भक्तों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की भंडारे की व्यवस्थाएं समिति के सदस्यों ने एवं भक्तों के द्वारा देखी गई