*केबल ऑपरेटर संघ (गोरखपुर) ने डीएम के मार्फत पीएम को भेजा ज्ञापन*
*गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)* ट्राई टैरिफ टू लागू किए जाने के विरोध में गोरखपुर केबल ऑपरेटर संघ ने जिला अधिकारी के मार्फत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा उन्होंने बताया कि नए नियम लागू हो जाने से प्रत्येक टीवी कनेक्शन 500 से अधिक हो जाएगा जो गरीब परिवारों के लिए संभव नहीं होगा गोरखपुर में केवल के कार्यों के लिए 500 से 1000 लोग जुड़े हुए हैं । टीवी कनेक्शन महंगा हो जाने से ऑपरेटर बेरोजगार हो जाएंगे और ट्राई के नए टैरिफ ऑर्डर से टीवी ब्रॉडकास्टर कंपनियों में हड़कंप हैं इन कंपनियों का कहना है कि अगर संशोधित टैरिफ यानी न्यू टैरिफ ऑर्डर- NTO 2.0 लागू हुआ तो देश के 100-150 चैनल बंद हो जाएंगे रेवेन्यू के लिए संघर्ष कर रहे चैनलों पर काफी असर पड़ेगा और पूरी तरह बंद हो जाएंगे। और कहा कि NTO 2.0 चैनलों के लिए घातक होगा गोरखपुर ऑपरेटर संघ के मंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्राई द्वारा टैरिफ टू लागू हो जाने से 500 से 1000 केबल ऑपरेटर जो अपने परिवारों का जीवकोपार्जन करने का कार्य करते हैं यह बेरोजगार हो जाएंगे। जिला अधिकारी के मार्फत प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग किया कि इसे वापस लिया जाए नही तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन कर इस कानून को वापस कराने का कार्य करेंगे जिससे सस्ती दरों पर गोरखपुर वासियों को टीवी मनोरंजन देखने को मिल सके अन्यथा टीवी पर मनोरंजन देखना आसान नहीं होगा इस दौरान केबल ऑपरेटर गोरखपुर अध्यक्ष के पी सिंह ,अवधेश सिंह, रेहान आलम, सुधीर सक्सेना जमशेद खान हनुमंत सिंह बघेल सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।