बिहारीगढ़ -तोता टाण्डा बिजली घर की पावर क्षमता बढ़ाने के लिए कल शनिवार 7 फरवरी को तोता टाण्डा बिजली घर पर नई मशीनें स्थापित की जाएगी। उसके लिए सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक 11 घंटे बिजली घर तोता टाण्डा से जुड़े हुए बिहारीगढ़, थापुल, इस्माईलपुर, दामोदराबाद, गणेशपुर, सतपुरा, सुन्दरपुर, मनोहरपुर आदि तमाम गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। फतेहपुर (छुटमलपुर) के उपखंड अधिकारी अमित कुमार गुप्ता ने इस संबंध में उक्त जानकारी दी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़