*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह *
बिहार में 49 पुलिस इंस्पेक्टर बने DSP,
दुर्गा पूजा पर गृह विभाग ने दी पदोन्नति की सौगात
बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से बुधवार को पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति की सौगात दी गई है. लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 49 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी के पद पर प्रोन्नति दी गई है. गृह विभाग के इस फैसले से पुलिस महकमे में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को राहत मिली है. दुर्गा पूजा के अवसर पर मिली इस सौगात से संबंधित पुलिस अधिकारियों में खुशी का माहौल है.
लंबे समय था पदोन्नति का इंतजार*
पुलिस निरीक्षकों को डीएसपी के पद पर पदोन्नति दिए जाने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. आखिरकार गृह विभाग ने इस दिशा में निर्णय लेते हुए 49 पुलिस निरीक्षकों को उच्चतर पद पर पदोन्नति प्रदान की है. इस निर्णय के बाद अब ये अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक के पद पर अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे. पुलिस विभाग में पदोन्नति को अधिकारियों के सेवाकाल का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है. ऐसे में गृह विभाग के इस फैसले को पुलिस महकमे के लिए अहम माना जा रहा है.इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, विजय कुमार सिंह, सौम्या प्रियदर्शी, अबरार अहमद खान, राकेश रंजन, कुमारी वंदना, अजय कुमार सिंह और अनिल कुमार सिंह को भी पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है.उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में 1994 बैच के सब इंस्पेक्टर रहे पुलिसकर्मी शामिल हैं. इन अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं. लंबे समय से उच्चतर पद पर पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे इन अधिकारियों के लिए गृह विभाग का यह निर्णय महत्वपूर्ण है.बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से 49 पुलिस निरीक्षकों को डीएसपी के पद पर पदोन्नति दिए जाने का फैसला प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पदोन्नति के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है. हालांकि, पदस्थापन और नई जिम्मेदारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक आदेश के अनुसार स्पष्ट होगी.
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह