मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव से सामने आया है। जहां के रहने वाले गुमशुदा हुए 10 वर्षीय बालक सतवीर उर्फ सत्तू पुत्र राकेश वर्मा निवासी गौतमपुरवा मुरवल का गांव के खेत में आज शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे मिला है। जैसे ही ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस व गुमशुदा हुए बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे, और देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल में जुट गई है वहीं पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक जिस बच्चे का शव खेतों पर पड़ा मिला है। वह घर से 2 फरवरी की दोपहर घर से गायब हुआ था। परिजनों के द्वारा रिश्तेदारों में गांव में कई दिनों से खोजबीन कर रहे थे। जब नहीं मिला तो 6 फरवरी को बबेरू कोतवाली पहुंचकर समय करीब 4बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, वही आज शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे मुरवल गांव के ही एक खेतों पर बच्चे का शव पड़ा मिला है। इस घटना को देखते हुए परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना को देखते हुए पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बांदा से,संवाददाता ,विनय सिंह की रिपोर्ट