राजेन्द्र धाकड़ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। शहर की रिवर व्यू कॉलोनी इन दिनों सामुदायिक एकजुटता और स्वच्छता के प्रति अपने समर्पण के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई है। कॉलोनी को आदर्श और प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, यहाँ के रहवासियों ने मिलकर कायाकल्प अभियान छेड़ा है।
गार्डन का सौंदर्यीकरण और श्रमदान अभियान के तहत नागरिकों ने कॉलोनी के सार्वजनिक बगीचे (गार्डन) में सघन सफाई अभियान चलाया। बिखरे हुए कचरे को हटाने के साथ-साथ पौधों की छंटाई कर उन्हें नया स्वरूप दिया गया। स्थानीय शिव शंकर पगारे ने बताया कि यह प्रयास अब एक परंपरा बन चुका है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल सफाई नहीं, बल्कि रिवर व्यू कॉलोनी को शहर की सबसे सुंदर और स्वच्छ बस्ती के रूप में स्थापित करना है।”
अनुशासन और अपील कॉलोनी समिति ने कचरा प्रबंधन पर जोर देते हुए सभी से अपील की है कि वे कूड़ा केवल डस्टबिन में ही डालें। ‘हर शनिवार-स्वच्छता के नाम’ के इस संकल्प में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
जागरूक नागरिकों की सक्रियता इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने अपना बहुमूल्य समय दिया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे शिव शंकर पगारे, सुनील गुजरवाल, के.एन. त्रिपाठी, संतोष शर्मा, राधेश्याम अरमा, अंकुर बिल्लौरे, राकेश मालवीय, आर.के. पाठक, लोकेश साहू, सुधीर लुटारे, सरिता लुटारे, पूर्णिमा त्रिपाठी, प्रीति खरे, प्रेम अरमा और अनुजा मालवीय।
इन सभी सदस्यों ने न केवल खुद श्रमदान किया, बल्कि अन्य पड़ोसियों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।