किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला नूरी मस्जिद में समाज सेवक सैयद इकबाल अली , हाजी हबीब खान के नेतृत्व में नि:शुल्क नेत्र जांच, बीपी,शुगर एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर कुल 200 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया ।
इस नेत्र जांच शिविर में आए हुए प्रत्येक मरीज का सर्व प्रथम रजिस्ट्रेशन कर उनका बी.पी,शुगर जांच किया गया पाश्चात्य उनका एपेक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा नेत्र परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार
उन्हें नेत्रों में दवाईयां mankind फार्मास्यूटिकल जैसे ब्रांडेड आई ड्रॉप नि:शुल्क वितरण कर उसके उपयोग से किस प्रकार से आपके आंखों की रोशनी एवं समस्या का समाधान होगा इन सभी बातों को विस्तार पूर्वक समझाया गया।
जिन्हें चश्मा की आवश्यकता थी उन्हें उचित दर पे अखिल भारतीय पालक संघ एवं मोशन फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराया गया ।
समाज सेवक सैयद इकबाल अली , हाजी हबीब खान के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन युवा पीढ़ी को रक्तदान करने का महत्व एवं उसके उपयोग किस प्रकार से रक्तदान कर हम अपने और दूसरों की मदद कर सकते है सड़क सुरक्षा के अंतर्गत प्रत्येक रक्तदाता को मस्जिद कमेटी के द्वारा हेलमेट भेट किया । इसी प्रकार का नि:शुल्क नेत्र जांच, बी.पी, शुगर जांच स्वास्थ्य शिविर रक्तदान शिविर समय समय पर अपने मस्जिद में करवाने का आश्वासन दिया एवं अखिल भारतीय पालक संघ एवं मोशन फाउंडेशन को धन्यवाद प्रकट किए