राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।जिला प्रशासन द्वारा हर मंगलवार की जनसुनवाई ,अब आम लोगों के लिए भरोसे और समाधान का मंच बन गई है।कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज मंगलवार को विजयराघवगढ़ पहुंच कर हर फरियादी की बात ध्यान से सुन रहे हैं और कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर दिया जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं था, उनके लिए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विजयराघवगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन अभी जारी है। कलेक्टर आशीष तिवारी अब तक 18 आवेदकों से मिल कर,उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुन चुके हैं।
इस मौके पर एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित हैं।