सहारनपुर । आगामी महाशिवरात्रि व होली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी, सहारनपुर द्वारा नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की, बैठक में पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
गोष्ठी के दौरान कानून-व्यवस्था की मजबूती, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, जुलूस मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा अफवाहों पर त्वरित नियंत्रण जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सतर्क एवं सक्रिय रहने को कहा गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़