सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंगोह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में देर रात कुण्डा बिडौली मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस का सामना 7-8 संदिग्धों से हुआ, जो एक ज़िन्दा गाय लेकर जा रहे थे। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश— अहसान उर्फ समीर और महमूद पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंधेरे का फायदा उठाकर इनके 5-6 साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में कॉम्बिंग जारी है। इस गुड वर्क में पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक ज़िन्दा गाय बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी हैं और उनके विरुद्ध पहले से ही गोकशी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़