जनपद बहराइच|उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा–2026 की हाइस्कूल/इंटरमीडिएट की परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी बहराइच की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज सभागार में बैठक का आयोजन कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।
जनपद बहराइच में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 13.02.2026 को समय 12:30 बजे मेडिकल कॉलेज सभागार, बहराइच में बैठक आयोजित की गई। बैठक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा–2026 के सफल संचालन के संबंध में आहूत हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी बहराइच महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय बहराइच, समस्त केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने, सीसीटीवी निगरानी को सक्रिय रखने तथा उड़नदस्ता दलों द्वारा सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक बहराइच ने अवगत कराया कि परीक्षा अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन, स्ट्रांग रूम की निगरानी तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित जा रही है। बैठक में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिये गए।
दिनेश श्रीवास्तव
मंडल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडियन टीवी न्यूज़