झोन-09 | वार्ड-44। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम की टीम ने वार्ड 44 स्थित रिलायंस डिजिटल आउटलेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण सहायक CSI अनुज पवार एवं उनकी टीम HMS द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान आउटलेट के बाहर गंदगी और बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित पाया गया। स्वच्छता नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए सहायक CSI अनुज पवार द्वारा आउटलेट प्रबंधन के खिलाफ ₹15,000 की चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान आउटलेट प्रबंधन को आसपास के क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने और कचरा जमा न होने देने की समझाइश दी गई। टीम ने स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने को लेकर लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है।