
पहले भी पंजाब में पार्टी को दी मजबूती: महिंदर सिंह मोहनी
इस अवसर पर महिंदर सिंह मोहनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अमर सिंह मेहमी का पिछला कार्यकाल बेहद शानदार रहा था। उन्होंने कहा, “हमने पहले भी मेहमी साहब के साथ मिलकर पंजाब भर में पार्टी के विस्तार और जनहित के मुद्दों पर कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। जब वे पहले भी प्रदेश अध्यक्ष थे, तब पार्टी ने राज्य में अभूतपूर्व काम किए थे। उनके दोबारा कमान संभालने से संगठन को एक नई दिशा मिलेगी। ”
पुराने कार्यकर्ताओं में बढ़ा जोश और उत्साह: अनिल गुप्ता
पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता ने भी खुशहाली व्यक्त करते हुए कहा कि अमर सिंह मेहमी के नेतृत्व में पार्टी ने पंजाब में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई थी। उन्होंने कहा कि हाई कमान द्वारा उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपे जाने से राज्य के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है। अनिल गुप्ता ने विश्वास जताया कि मेहमी जी के मार्गदर्शन में लोक जनशक्ति पार्टी पंजाब में जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।
बधाई देने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में महिंदर सिंह मोहनी, अनिल गुप्ता के साथ पार्टी की पूरी टीम और समर्थक मौजूद रहे,
और पार्टी को बुलंदियों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। 
About the Author
Related posts:
- डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड: दो को उम्रकैद, तीन आरोपी हुए बरी?
- अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव जी ने भी बच्चों के साथ वृद्धा आश्रम में सेवा की बुजुर्ग भी विद्यार्थियों को अपने बीच में देखकर प्रसन्न
- चार दिन-एक संकल्प, जिला कलेक्टर के नवाचार से 114 गोवंश पहुंचे सुरक्षित आशियाने
- बाड़ी में शांति समिति की बैठक आयोजित