ज़ाकिर ज़ंकार : आहवा
डांग जिले के आहवा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दंडकेश्वर महादेव मंदिर में दिनांक 15/02/2026, रविवार को रात्रि 8:00 बजे भव्य लोक डायरों एवं संतवाणी का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवकों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोकप्रिय कलाकार *हितेश पटेल* और *पियुष कुमार* अपनी संतवाणी एवं भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करेंगे।
आयोजकों द्वारा सभी भक्तजनों से परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने का हार्दिक आग्रह किया गया है।