गोंदिया जिले के आमगांव गोरठा स्थित आदर्श जिला परिषद स्कूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पांचवीं कक्षा के छात्र धैर्य मनोज मिश्रा के साथ स्कूल की एक शिक्षिका ने मामूली बात को लेकर बच्चे को बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह डर के साये में है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और मामले की शिकायत शिक्षा विभाग और पुलिस स्टेशन से की गई है। शिक्षा सभापति ने जांच के आदेश देने की बात कही है।फिलहाल शिक्षा विभाग द्वारा जांच की बात कही जा रही है।
अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
संवाददाता
तामेश्वर पंधरे संभाग ब्यूरो चीफ नागपुर