वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जीआरपी ,कैंट वाराणसी, की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी के आभूषण और नकदी के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जीआरपी टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिनके पास से भारी मात्रा में ज्वेलरी और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी से संबंधित मामलों की जानकारी सामने आई।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की गई तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, थाना जीआरपी कैंट वाराणसी; उपनिरीक्षक अशोक कुमार ओझा, चौकी प्रभारी बनारस; उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह; उपनिरीक्षक सोहनपाल वर्मा; हेड कांस्टेबल राम सिंह; हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार सिंह; एएसआई राकेश सिंह (CIB/RPF बनारस); कांस्टेबल सतीश यादव (CIB/RPF बनारस) तथा कांस्टेबल रोहित (RPF बनारस) शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है तथा रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।।