फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सटीक सूचना पर हाईवे से रुकमपुर जाने वाले पुराने रास्ते पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक शातिर तस्कर को 53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुबारिक पुत्र असफाक (33 वर्ष) निवासी मोहल्ला सुबालेनगर नवदिया, थाना किला, जिला बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 53 ग्राम स्मैक बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ट्रक चालकों को बनाता था निशाना पूछताछ में मुबारिक ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह चलते-फिरते ट्रक चालकों से कम कीमत पर स्मैक खरीदता था और फिर हाईवे पर ही अन्य ट्रक चालकों को ऊंचे दामों में बेच देता था। इसी अवैध धंधे से वह अपने परिवार का खर्च चलाता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन पड़ताल में जुटी है।
पहले भी रहा है जेल का रास्ता मुबारिक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ मारपीट, जुआ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2025 में भी उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।
गश्त के दौरान दबोचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उ0नि0 पंकज कुमार और उ0नि0 अशोक कुमार की टीम गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना मिलते ही टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
बरामदगी
53 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाईवे को नशा तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता समझने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली