खबर विकासखंड कमासिन अंतर्गत ग्राम पंचायत बेर्रांव के प्राचीन कैलाशपति मंदिर का है जहां पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय संगीतमयी अयोध्या से पधारी पूज्या वंदना किशोरी जी द्वारा श्री राम कथा का आयोजन एवं रात्रि में श्री रामलीला का आयोजन के तीसरे दिन शिव मंदिर में बड़ी धूमधाम से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ढोल, नगाड़े व डीजे के साथ भगवान शिव की बारात पूरे गांव में किया भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर गृह स्वामियों द्वारा भगवान शिव के दर्शन कर फूल मालाओं एवं आरती उतार कर पुंडलाभ अर्जित किया। वही गांव से भ्रमण कर बारात प्रोफेसर पंडित दीनानाथ महाविद्यालय पहुंची जहां पर विद्यालय के शिक्षकों में प्रोफेसर मिश्रा जी, लिपिक आशुतोष द्विवेदी, एवं रणधीर शर्मा के द्वारा आरती पूजा कर झांकियां को प्रसाद एवं समस्त बारातियों को सोल्पाहार कराकर विदाई किया वहीं डीजे की धुन में श्रद्धालु जमकर थिरके तथा कथा पंडाल में पहुंचकर भगवान शिव एवं मां पार्वती का सुंदर विवाह एवं सती द्वारा आत्मदाह किया जाने की है जाने की मार्मिक कथा सुनाई जिसमें श्रद्धालुओं के आंखों से आंसू छलकने पर मजबूर हो गये इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सर्वेश पटेल, दीपक पटेल ,अरुण कुमार द्विवेदी ,बद्रीनारायण द्विवेदी गुलाब सिंह,अजय सिंह, कृष्ण कुमार गोस्वामी, संगीत में आर्गन की संगत मनमोहन जी, तबले की संगत विशाल सिंह, सहित भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।
कार्यक्रमों के विषय में संयोजक उमानंद सिंह के द्वारा बताया गया कि कल अंतिम दिन रात में धनुष यज्ञ की श्री रामलीला का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए बाहर से आए कलाकारों के द्वारा। रामलीला संपन्न किया जाएगा।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट