रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा|नगर पोरसा में रधुनाथ बाटिका में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर व रधुनन्दन सिंह तोमर द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह इंदौरिया का नागरिक अभिनंदन व सम्मान किया गया,,,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर, बीआरसी शेलेन्द्र सिंह तोमर, रधुनन्दन सिंह तोमर, प्राचार्य श्रीमती नीलम गुप्ता, प्राचार्य रामभोग शर्मा, मनोज सिंह तोमर,सुनील कुमार शुक्ला,दिलीप सिंह तोमर,होम सिंह सेनी, धर्म सिंह तोमर,भंवर सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह परमार,मांगी लाल अग्रवाल, आदि शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा डीईओ श्री इंदौरिया को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
शिक्षा ही विकास की आधारशिला – डीईओ इंदौरिया
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में डीईओ श्री इंदौरिया ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों का संचार करें।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करना समय की आवश्यकता है। शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और आत्मनिर्भरता का मार्ग है।
डीईओ साहब ने विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, डिजिटल शिक्षा के उपयोग, पुस्तकालय संस्कृति को बढ़ावा देने तथा बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक यदि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे तो शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
शिक्षकों और विद्यार्थियों को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डीईओ श्री इंदौरिया के नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
पोरसा में आयोजित यह सम्मान समारोह शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का संदेश देकर गया।