सहारनपुर | प्रतियोगिता में कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया— प्राइमरी (कक्षा 2 एवं 3), सीनियर प्राइमरी (कक्षा 4 एवं 5) तथा जूनियर (कक्षा 6 से 8)। प्रत्येक वर्ग में पाँच-पाँच टीमों का गठन किया गया, जिनके नाम महान गणितज्ञों आर्यभट्ट, रामानुजन, भास्कराचार्य, श्रीधराचार्य एवं ब्रह्मगुप्त के नाम पर रखे गए
प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान आर्यभट्ट टीम ने, द्वितीय स्थान भास्कराचार्य टीम ने तथा तृतीय स्थान ब्रह्मगुप्त टीम ने प्राप्त किया।
सीनियर प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान आर्यभट्ट टीम, द्वितीय स्थान ब्रह्मगुप्त टीम एवं तृतीय स्थान भास्कराचार्य टीम को प्राप्त हुआ।
जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान आर्यभट्ट टीम, द्वितीय स्थान भास्कराचार्य टीम तथा तृतीय स्थान ब्रह्मगुप्त टीम ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीमों को प्रमाण पत्र एवं मेंडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागी टीमों को भी प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोनिका यादव, चौकी प्रभारी महिला थाना गागलहेडी, ने बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि एबेकस एवं वैदिक गणित जैसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता तथा तार्किक क्षमता को बढ़ाने में अत्यंत सहायक होती हैं। मोन्ट फोर्ट स्कूल के निदेशक पंकज गर्ग जी ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा ब्रेन बूस्टेबल के निदेशक अरिहंत जैन एवं प्रशिक्षिका मीनाक्षी कम्बोज का विशेष आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़