राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो चीफ नर्मदापुरम।
नर्मदापुरम के समस्त अधिवक्तागण सोमवार को न्यायालयीन कार्य से विरत रहे। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनोज जराठे ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) राजीव रंजन पांडे को प्रतिवाद ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन दोपहर 12 बजे अतिरिक्त कलेक्टर को सौंपा गया। इससे पूर्व प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा को भी अधिवक्ताओं द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। सचिव श्री जराठे ने बताया कि एक सप्ताह पश्चात अधिवक्ता प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराएगा।
इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दीपक जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एस. ठाकुर, के.के. जराठे, एस.एस. पटेल, प्रशांत तिवारी, सरदार खान, विजया कदम, रोहित पालीवाल, प्रदीप चौबे, अजय तिवारी, बलवंत ठाकुर, राजा चौहान, सुरेंद्र राजपूत, नितेश गौर, संजेश राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, श्रीप्रकाश दुबे, योगेश पटेल, मनीष शर्मा, अनूप तोमर, सचिन चौबे, राजू मिश्रा, दिलीप ठाकुर, जितेंद्र कौशिक, प्रीतम ठाकुर, कैलाश राजपूत, विपिन चौरसिया, अमित गुबरेले, कल्पेश दुबे, तरुण पांडे, अभिषेक तिवारी, राजेंद्र सागर, सुंदरलाल वर्मा, ललित अहिरवार, राजेश चौरे, अखिलेश मिश्रा, हेमेंद्र ठाकुर, रविप्रताप दुबे, अजय प्रकाश श्रीवास्तव, हनुमत ठाकुर, रामकुमार दुबे, राजेश अग्रवाल, रत्नेश दुबे, जीत सिंह सिसोदिया, प्रताप ठाकुर, सहसचिव क्षमा चौहान, ग्रंथपाल पी.डी. चौरे, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ तिवारी, सी.के. कुरापा, अभिषेक दीक्षित, प्रकाश कुशवाहा, दीपक सोन, अधिवक्ता संजीव बग्गन, अरविंद खंडेलवाल, राजेंद्र राजपूत, मनोज चौधरी, सफीक खान, रशीद खान, शादाब खान, मुकेश माचिया, आनंद यादव, जितेंद्र ठाकुर, अरविंद सिंघना, ए.पी. यादव, विकास यादव, धर्मेंद्र दुबे, संदीप दुबे, अनुराग दुबे, धर्मेंद्र यादव, राजेश मालवीय सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बॉक्स खबर
जिला सत्र न्यायाधीश एवं कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों में वकीलों को सम्मान दिए जाने की मांग की है।