गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा अपराध व अपराधियों एवं चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय कैसरगंज के कुशल नेतृत्व में पुलिस पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच द्वारा वाहन चोरी के अपराध के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था जिसके क्रम मे आज दिनांक 16.02.2026 को चौकी प्रभारी उ0नि0श्री शिवम कनौजिया व उनकी टीम द्वारा 05 अदद चोरी की मोटर साइकिल 03 अदद मोटर साइकिल की चेचिस व 04 अदद मोटर साइकिल के खुले हुए इंजन मय पुर्जों के साथ 04 अभियुक्तो को हरचन्दा रोड कस्बा जरवल से गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 317(2)/319(2)/336(3) बीएनएस पंजीकृत कर बाद अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।
विवरण अभियुक्तगण-
1.फैयाज पुत्र रज्जब निवासी कटरा दक्षिणी जरवल कस्बा थाना जरवलरोड जनपद बहराइच
2.सफीक पुत्र इसराइल निवासी तकिया मोहल्ला जरवलकस्बा थाना जरवलरोड जनपद बहराइच
3.अलीमुद्दीन उर्फ सोनू पुत्र शमसुद्दीन निवासी मीरपुर थाना कैसरगंज जनपद बहराइच
4.आजाद पुत्र मोबीन अहमद निवासी परसोहर थाना जरवलरोड जनपद बहराइच
बरामदगी का विवरण-
1.मोटर साइकिल सुपर स्पेलेण्डर
2.हीरो स्पेलेण्डर प्लस
3.हीरो स्पेलेण्डर प्लस
4.हीरो स्पेलेण्डर प्लस
5.हीरो होण्डा पैशन चेचिस
6.तीन अदद मोटर साइकिल
7.चार अदद खुले हुए इंजन