अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। इस संबंध में आयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी बीआर खंडागरे ने बताया कि गुरुवार को शिवाजी चौक पर शाम 6 बजे शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष हजारों दीपों की रोशनी कर एवं पुष्प वर्षा कर शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीमती सरिता दीपक राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि उद्बोधन भी किया जाएगा जिसमें शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। खंडागरे ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है।