ज़ाकिर ज़ंकार : आहवा
नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. हेमंत शर्मा तथा कृषि विज्ञान केंद्र, वघई के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. जे. बी. डोबरिया के मार्गदर्शन में किसानों को भारत-VISTAAR Phase-1 लॉन्च का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि Bharat-VISTAAR सरकार द्वारा विकसित एक बहुभाषी, AI-आधारित कृषि सलाहकार डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म मौसम संबंधी जानकारी, बाजार भाव, फसल संबंधी सलाह, मिट्टी की स्थिति तथा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
इस AI प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य किसानों को त्वरित और सरल तरीके से सही एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है। भारत-VISTAAR का Phase-1 लॉन्च जयपुर में आयोजित किया गया। इसका ऑनलाइन शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र, वघई में उपस्थित किसान मित्रों को दिखाया गया, जिसमें 85 से अधिक महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया।