राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी//विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कटनी सहित पूरे प्रदेश में गिद्ध गणना का कार्य 20 फरवरी से 22 फरवरी तक किया जाएगा।वनमंडला धिकारी कटनी गर्वित गंगवार ने बताया कि यह गणना वन विभाग की टीम द्वारा वन परिक्षेत्र कटनी, रीठी एवं विजयराघवगढ़ के अंतर्गत किया जायेगा। जिले में गिद्ध गणना तीन दिवस चलेगी। तीनों दिन प्रातः 6.30 बजे से गिद्धों की गणना प्रारंभ होगी ।
गिद्ध गणना वर्ष-2026 में स्वयंसेवक के रूप में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति उपवनमंडलाधिकारी पूर्व कटनी के मोबाईल नंबर 9424792726 पर संपर्क कर सकते हैं और गिद्धों की गणना में भागीदारी निभा सकते हैं।।