वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी। गंगा में नावों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। नौका संचालकों को निर्धारित रूट से ही नावों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले नाविकों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
राजघाट से अस्सी की तरफ जाते समय नावें रेती की तरफ से ही जाएंगी। इससे हादसे नहीं होंगे। वहीं गंगा रूट पर जाम की स्थिति भी पैदा नहीं होगी। एडीसीपी काशी वैभव बांगर और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने एनडीआरएफ, जल पुलिस, नाविकों संग मीटिगं की थी। इसमें तय किया गया कि गंगा में नावें अब रूट के अनुसार ही चलेंगी। यह आदेश बजड़ों पर भी प्रभावी होंगे।
नाविकों को नावों पर क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। नावों पर जीवनरक्षक उपकरण रखे जाएंगे। वहीं श्रद्धालुओं और पर्य़टकों से निर्धारित किराया ही लिया जाएगा। मनमाना किराया वसूलने पर विवाद की स्थिति में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।।