वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी|घटना,महिला चौकी प्रभारी (रिपोर्टिंग पुलिस चौकी महिला थाना) अनोभा तिवारी ने दहेज प्रताड़ना के एक केस में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए 10 हजार रुपये की घूस मांगी थी।
शिकायत: दहेज उत्पीड़न का दंश झेल रही बेटी के पिता ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत की।
कार्रवाई, एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाकर एक सफल ऑपरेशन किया और महिला दरोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। नतीजा, महिला दरोगा को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया और उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।।