ब्यूरो चीफ – राकेश मित्र ,जिला- कांकेर
शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने दैनिक भोगी कर्मचारी को लंबित भुगतान नहीं होने पर कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त को औपचारिक ज्ञापन सौंपा। शिवसेना नेता ने बताया जिले के आश्रम/छात्रावास में कार्यरत हजारों दैनिकभोगी कर्मचारी को लंबे समय 6 महीने से वेतन न मिलने पर गंभीर चिंता जताई है। जिले के विभिन्न शासकीय आश्रम व छात्रावास में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी लंबे समय से अपने हक के वेतन पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। काफी समय से वेतन न मिलने से कर्मचारियों में भारी असंतोष है वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के घरों में भूखा मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने आगे कहा उच्च अधिकारियों, कर्मचारियों को एक महीने का वेतन नहीं मिलने से हाहाकार मच जाती है और यहां वेतनभोगियों को पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिल है।