रिपोर्टर:झाकिर झंकार :आहवा
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित तथा बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित बरोडा स्वरोजगार विकास संस्थान, आहवा एवं डांग जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के संयुक्त तत्वावधान में 12 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बरोडा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आहवा में किया गया। इस प्रशिक्षण में डांग जिले के विभिन्न गांवों से कुल 24 स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान फास्ट फूड से संबंधित विभिन्न व्यंजनों जैसे पानी-पूरी, दही-पूरी, भेल-पूरी, कचौरी, मंचूरियन, मिक्स भजिया, बर्गर, सैंडविच, ब्रेड-पकौड़ा, वड़ा पाव, पाव भाजी, पुलाव, नूडल्स, मोमोज, पिज़्ज़ा, चटनी तथा चाय-नाश्ते के स्थानीय एवं चाइनीज़ व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही बैंकिंग जानकारी, बीमा एवं पेंशन योजनाएं, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, ऑनलाइन मार्केटिंग तथा डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड से बचाव संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में DRDA से उपस्थित एपीएम सतीशभाई ने फास्ट फूड के माध्यम से रोजगार के अवसरों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थी बहनों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।