रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा|ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा के द्वारा आज बरगद चौराहे के पास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का पुतला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में जलाया गया.
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में रामकिशोर तिवारी, भूपेंद्र सिंह तोमर, शैलेंद्र सिंह भदोरिया, हीरा सिंह तोमर,हरीश हिंडोलिया,,वीरेंद्र सिंह तोमर ,रामदत्त शर्मा ,उमाशंकर सिंह तोमर, मुन्ना लाल हिंडोलिया, पातीराम नरवरिया, मुकेश जाटव, हीरा सिंह तोमर, कुलदीप सिंह तोमर, बबलू दुबे,सोनू शर्मा,, जय प्रताप सिंह तोमर,,आदि लगभग आधा सैकड़ा कांग्रेसियों के द्वारा बरगद चौराहे के पास अमेरिका से हुई डील के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघर पर चर्चा के दौरान की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में पुतला जलाया गया,,,मोदी सरकार की अमेरिका ट्रेड डील (किसान-विरोधी) के खिलाफ, मनरेगा में बदलाव कर मजदूरी के कानूनी अधिकार पर प्रहार तथा मध्यप्रदेश सरकार के तीन कलंकित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग एवं प्रदेश की आर्थिक बदहाली-अराजकता के विरुद्ध दिनांक 24 फरवरी 2026 को मप्र कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर आज मुरैना में विधायक कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति एवं ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमे सभी पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षगणों को जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार मुरैना जिले से कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता किसानो नौजवानों के साथ बड़ी संख्या में 24 फरवरी 2026 को होने वाले विधानसभा घेराव में भोपाल पहुंचकर, आवाज बुलंद करेंगे
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भोपाल जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई आज.