इंडियन टीवी न्यूज सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी:कलेक्टर ने शुक्रवार 20 फरवरी को जनपद पंचायत छपारा सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की खंड स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की।बैठक में सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह एसडीएम रवि सिहाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।साथ ही छपारा जनपद के सभी ग्रामों के सचिव,उपयंत्री एवं संबंधित अमला भी बैठक में मौजूद रहा।
कलेक्टर ने मनरेगा के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों रोजगार सृजन भुगतान की स्थिति तथा गुणवत्ता की समीक्षा की।साथ ही खेत तालाब मां की बगिया एवं नंदन फल उद्यान योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति हितग्राहियों के चयन एवं लाभ वितरण की जानकारी पंचायतवार ली।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की निर्माण प्रगति अपूर्ण आवासों की स्थिति तथा समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त जनमन अभियान एवं समग्र ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत सत्यापन एवं पंजीयन पूर्ण करने को कहा।बैठक में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई।कलेक्टर ने कम प्रगति वाले सचिवों एवं उप यंत्रियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए योजनावार कम प्रगति वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।